धनबाद, अक्टूबर 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में मामूली खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई चयन समिति ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए बोकारो के कुमार कुशाग्रा को टीम में शामिल किया है। कुमार कुशाग्र इस समय भारतीय ए टीम के साथ क्राइस्टचर्च में हैं, वह दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने चयनकर्ताओं का ध्यान उस समय खींचा था, जब रणजी ट्राफी में नागालैंड के खिलाफ 266 रनों की पारी खेली थी। यह भी पढ़ें- BCCI ने किया ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, दूसरे टी-20 मैच के लिए ये खिलाड़ी टी...