नई दिल्ली, मार्च 16 -- भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी अपना नया कप्तान बना सकती है। क्योंकि अभी तक पैट कमिंस के टीम से जुड़ने को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनराइजर्स मैनेजमेंट ने कप्तानी को लेकर ईशान किशन से बात भी कर ली है और वह इस पद के लिए बेहतर विकल्प हैं।आईपीएल में किशन का है शानदार रिकॉर्ड ईशान किशन पिछले कुछ महीने से शानदार फॉर्म में हैं। ईशान किशन हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। ईशान किशन आईपीएल में भी कई विस्फोटक पारियां खेल चुके हैं और बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज काफी सफल रहे हैं। 119 आईपीएल मैचों में उन्होंने 2998 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.10 और स्ट्राइक ...