ईशान किशन बने नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी तीसरे पायदान पर; दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के बल्ले ने उस समय सबसे ज्यादा तबाही मचाई जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। साउथ जोन के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने ना सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। खबर लिखे जाने तक किशन 150 से अधिक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी नजरें दोहरे शतक पर हैं। बता दें, मौजूदा दलीप ट्रॉफी सीजन में ईशान किशन 200 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। सुदीप कुमार लिस्ट में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर हैं।वैभव सूर्यवंशी टॉप-3 में कप्तान ईशान किशन साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल में अपनी टीम ईस्ट जोन को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ईशान किशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.