नई दिल्ली, मई 15 -- आईपीएल 2026 के जारी सीजन के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज और भारतीय टीम के विश्व कप के दौरान रीढ़ की हड्डी रहे बिहार के लाल ईशान किशन पर पैसों की बारिश हुई है। उन्हें बिहार सरकार ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। उन्हें बिहार के नए बने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया है। यह उनके टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। यह भी पढ़ें- LIVE: CSK को लगा पहला झटका, कप्तान गायकवाड़ फिर सस्ते में लौटे पवेलियनबिहार के मुख्यमंत्री ने भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं ईशान किशन को सम्मान प्रदान करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसमें वे ईशान किशन को सम्मानित करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ...