नई दिल्ली, फरवरी 25 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार 25 फरवरी को ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। ईशान किशन ने एक बार फिर आईसीसी टी20 रैंकिंग में छलांग लगाई है। वह अब अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी फायदा हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा 283 रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान 2 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह धीरे-धीरे नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा के लिए खतरा बने जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ENG ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, बचे 3 पायदान के लिए भारत-पाक समेत 7 दावेदार अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एकदम खामोश रहा है, इसका असर उनकी टी20 रेटिंग्स में साफ देखने को मिल रहा है...