नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- ईशान किशन ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल में ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में धमाकेदार बैटिंग करते हुए 46 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके और पांच छक्के निकले। पांचवें नंबर पर उतरे ईशान ने 33 गेंदों में पचासा कंप्लीट किया। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे आकर खेली गई सबसे बड़ी पारी है। ईशान ने मनीश पांडे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी खेली थी। यह ईशान का T20I में 13वां अर्धशतक है। ईशान की पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 169/7 का स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 गेंदों में 13 रन जुटाए। अभिषेक शर...