नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। साउथ जोन ने टॉस नहीं जीता जिसकी वजह से उसे गेंदबाजी करने का अनचाहा मौका मिला। आज मैच का दूसरा दिन है और ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ताजा स्कोर 626/6 रन है। 134.1 ओवर की गेंदबाजी हो चुकी है। ईस्ट जोन को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में वैसे तो वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, शिखर मोहन, कुमार कुशाग्र और अनुकूल रॉय सभी का योगदान रहा, लेकिन सबसे बड़ा योगदान कप्तान ईशान किशन ने दिया। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 301 गेंदों का सामना किया और 250 रन बनाए। ईशान रिटायर हर्ट हुए हैं। ऐसे में मौका आने पर बल्लेबाजी करने भी आ सकते हैं। उन्होंने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में संयम और आक्...