नई दिल्ली, जुलाई 25 -- इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरा टी20 आज हरारे में खेला जाना है। इस मैच से पहले आईए एक नजर साल 2026 में भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालते हैं। ईशान किशन का बल्ला इस साल खूब चला है। 2025 के अंत तक वह भारत के टॉप-15 टी20 खिलाड़ियों की लिस्ट में भी नहीं थे, मगर डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार धाकड़ परफॉर्मेंस देने के बाद उनकी अचानक टीम इंडिया में एंट्री हुई और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी चुना गया। ईशान किशन ने किसी को निराश नहीं किया। वह इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। वहीं पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन, जो इस समय टी20 टीम का हिस्सा भी नहीं है वह अभी तक टॉप-5 में बने हुए हैं।ईशान क...