ईशान किशन को ब्रेक दो, इस प्लेयर का डेब्यू करवाओ; आकाश चोपड़ा बोले- उसकी क्या गलती है
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। सीरीज का तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। शनिवार को दूसरे टी20 में विकेटकीपर ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और दो सिक्स शामिल हैं। उनकी पारी के दम पर भारत ने 219/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद मेजबान टीम को 90 रनों से रौंदा। ईशान प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने तीसरे टी20 में ईशान को आराम देने की सलाह दी है। आकाश का कहना है कि ईशान को ब्रेक देकर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया जाना चाहिए। 25 वर्षीय प्रभसिमरन ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।प्रभसिमरन सिंह की क्या गलती है? बता दें कि प्रभसिमरन को जिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.