नई दिल्ली, जून 18 -- ईशान किशन पिछले कुछ समय से गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। फॉर्मेट-टूर्नामेंट चाहे कोई भी हो, उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। टी20 में अपनी जगह पक्की करने के बाद ईशान किशन अब वनडे टीम में भी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने शतक ठोक 2027 वर्ल्ड कप के लिए दांवेदारी पेश की है। उनके इस शतक ने जरूर चयनकर्ताओं के लिए भी सिरदर्द बढ़ा दिया है। अगर ईशान किशन लगातार ऐसे ही रन बनाते रहे तो उन्हें वर्ल्ड कप की प्लेइंग XI में चुनना ही होगा। लेकिन सवाल यह है कि वह आएंगे किसकी जगह। ईशान किशन को भारतीय प्लेइंग XI में जगह मिलना काफी मुश्किल है- यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की कप्तान ने WT20 WC में रचा 'दोहरा इतिहास', मगर हाथ लगी निराशाओपनिंग में भी मौका मिलना मुश...