नई दिल्ली, अगस्त 26 -- स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की T20I और वनडे के बाद अब भारत की टेस्ट टीम में वापसी पर नजर है। उन्होंने कहा कि जिसने भी रेड-बॉल क्रिकेट खेला है, वह इस फॉर्मेट में और खेलना चाहेगा। ईशान को रेड-बॉल क्रिकेट खेलना पसंद है लेकिन उनकी इस बात पर लोग यकीन नहीं करते हैं। वह फिलहाल दलीप ट्रॉफी 2026 में खेल रहे हैं, जो भारत का घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है। ईशान टूर्नामेंट में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं। ईस्ट जोन ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ एक पारी और 210 रन से जीत दर्ज की।'जिसने भी टेस्ट खेला है, उसे यह फॉर्मेट...' दरअसल, ईशान से नॉर्थ ईस्ट जोन पर धमाकेदार जीत दिलाने के बाद पूछा गया कि क्या वह भारतीय टेस्ट टीम में वापस आना चाहेंगे? जवाब में 28 वर्षीय विकेटकीपर ने रिपोर्टर्स से कहा, ''शत प...