नई दिल्ली, मार्च 16 -- भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि 'पावर हिटर' ईशान किशन को टी20 विश्व कप टीम में चुनने का फैसला विशुद्ध रूप से मन की आवाज पर लिया गया था क्योंकि उन्हे महसूस हुआ था कि बिहार के इस बल्लेबाज में 'एक्स फैक्टर' है जो मैचों में निर्णायक साबित हो सकता है। पीटीआई वीडियो को रविवार को दिये गए पॉडकास्ट इंटरव्यू में सूर्यकुमार से पूछा गया था कि वह आंकड़ों पर चलने वाले कप्तान हैं या मन की आवाज सुनते हैं और जितेश शर्मा की बजाय ईशान के चयन के फैसले की क्या वजह थी। यह भी पढ़ें- जब हमने 15 खिलाड़ी चुने तो...SKY ने गंभीर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर की बात उन्होने कहा, ''यह बिल्कुल मन की आवाज पर लिया गया फैसला था। उस समय जितेश शर्मा के लिये यह काफी कठिन था क्योंकि वह एक साल से अधिक समय से टीम के साथ था। और वह खेल रहा था, अगर नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.