नई दिल्ली, मार्च 9 -- ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। पिछले साल के अंत तक ईशान भारतीय स्क्वॉड तक का हिस्सा नहीं थे, मगर सैयाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बैटिंग कर ना सिर्फ उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई, बल्कि चमचमाती ट्रॉफी भी उठाई। हालांकि फाइनल से पहले उनपर दुखों का पहाड़ टूट गया था। उनकी कजिन बहन की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी, जिसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद किया। बता दें, भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसमें ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। यह भी पढ़ें- जिसे समझे खोटा सिक्का, वहीं निकला तुरुप का इक्का; ऐसे लिखी गई जीत की दास्तां ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, "सच कहूं तो, गेम से पहले, कल एक कार एक्सीडेंट में मेरी कजिन बहन की मौत हो गई। मैंन...