ईशान किशन ओपनर, ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 5 पर; आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- टीम इंडिया को कल यानी शुक्रवार 13 नवंबर को पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला खेलना है। इस मैच के लिए भारत की टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारियों में बिजी हो गए हैं। टीम भी पहले ही घोषित हो चुकी थी, जिसके कप्तान श्रेयस अय्यर थे। वाइस कैप्टेंसी ईशान किशन को दी गई थी। हालांकि, ईशान अभी तक नहीं खेले थे, लेकिन उनके खेलने की पूरी संभावना है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि कौन-कौन प्लेइंग इलेवन में हो सकता है और ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ कहां बल्लेबाजी कर सकते हैं? आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यब वीडियो में कहा, "इस मैच के लिए 11 क्या होगी? क्योंकि अब इतने बदलाव हो गए हैं तो 11 नई बनानी पड़ेगी। इसमें जो बड़ा सवाल रहेगा भारतीय च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.