नई दिल्ली, फरवरी 1 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने तेज गेंदबाज जैकब डफी को छक्का जड़ा, जिसकी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने डगआउट से सिर हिलाकर सराहना की। भारतीय कप्तान तब नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे जब ईशान किशन ने काइल जैमीसन की तेज उछाल वाली गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से छह रन के लिए भेजा। सूर्यकुमार ने एक बार फिर सराहना में सिर हिलाया। सूर्यकुमार की इस खुशी के दो कारण हो सकते हैं। भारत को आगामी टी20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के लिए जरूरी विस्फोटक ताकत मिल गई है तथा दूसरा टीम के पास शीर्ष क्रम में अभिषेक, सूर्यकुमार और किशन के रूप में तीन ऐसे बल्लेबाज मिल गए हैं जो टीम की रणनीति पर अच्छी तरह से अमल कर सकते हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.