ईशान अस्पताल में शुरू हुई मैक्स हास्पिटल के डॉक्टरों की ओपीडी
बरेली, मई 16 -- ईशान अस्पताल में अब मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली के चिकित्सकों की ओपीडी होगी। मैक्स अस्पताल के रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण एवं अस्थि रोग के चिकित्सक ओपीडी करेंगे। इसका उद्घाटन वरिष्ठ निदेशक डॉ. साइमन थॉमस, परामर्शदाता डॉ. लक्ष्य गोयल और ईशान अस्पताल के निदेशक डॉ. कौशल कुमार ने किया। डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि डॉ. साइमन थॉमस और उनकी टीम प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अस्पताल में मरीजों को परामर्श और जांच की सुविधाएं देंगे। यह भी पढ़ें- विशेषज्ञ विभागों के वार्ड नहीं हुए शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.