ईशानी को मिला 'अंतरराष्ट्रीय नृत्य कलिंग राजश्री अवार्ड'
हल्द्वानी, जुलाई 30 -- लालकुआं। हल्दूचौड़ की 11 वर्षीय प्रतिभाशाली नृत्यांगना ईशानी ने 25 और 26 जुलाई को कला विकास केंद्र कटक (ओडिशा) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कलिंग महोत्सव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। भरतनाट्यम के जूनियर वर्ग की एकल प्रस्तुति में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रतिष्ठित 'अंतरराष्ट्रीय नृत्य कलिंग राजश्री अवार्ड' से सम्मानित किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा ईशानी इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। वर्तमान में वह गुरु शुभम खोवल के निर्देशन में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके पिता प्रेम शंकर जोशी (शास्त्री) समाजसेवी और शास्त्री मेडिकल स्टोर के स्वामी हैं और मां हेमा जोशी शिक्षिका हैं। ईशानी की इस उपलब्धि पर परिवार, विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.