ईशर अकादमी स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
पीलीभीत, मई 30 -- पूरनपुर। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। पहले दिन एक शिक्षक के रूप में व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बिषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रशिक्षक वर्षा सक्सेना ने शिक्षकों को अपने व्यावसायिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उचित सामंजस्य स्थापित करने वाला ही सफल शिक्षक होता है। कार्यशाला के दौरान समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक व्यवहार, विद्यार्थियों के साथ प्रभावी संवाद और आत्मविश्वास बढ़ाने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्र को रोचक और ज्ञानवर्धक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.