गौरीगंज, फरवरी 1 -- अमेठी। जनपद की प्रतिभाशाली छात्रा ईशन्वी तिवारी ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता सुल्तानपुर जिले के पंत स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजर्षि रणजय सिंह ग्लोबल स्कूल की छात्रा ईशन्वी तिवारी ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र की टीमों के खिलाड़ियों को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशन्वी तिवारी भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत श्रीकापुरवा टिकरी गांव की निवासी हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.