ईवी खरीददारों को रोजाना पांच लाख रुपए का सब्सिडी भुगतान होगा
गाज़ियाबाद, जून 17 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीददारों के लिए राहत भरी खबर है। विभाग ने पुराने ईवी वाहनों की सब्सिडी जारी करनी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बैकलॉक ज्यादा होने से हर रोज पांच लाख रुपए तक की सब्सिडी खातों में भेजी जाएगी। जिले में सैकड़ों ईवी खरीदार पिछले कई महीनों से सब्सिडी का इंतजार कर रहे थे। बजट की कमी के कारण आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद भुगतान नहीं हो पा रहा था। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 4,324 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। इनमें से 1,864 वाहन स्वामियों को सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 2,460 से अधिक आवेदकों की सब्सिडी स्वीकृत होने के बावजूद आवेदन लंबित हैं। यह भी पढ़ें- ईवी खरीददारों को रोजाना पांच लाख रुपए का सब्सिडी भुगतान होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.