चक्रधरपुर, सितम्बर 4 -- राउरकेला। इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को अचानक पड़ने वाले विद्युत दबाव से बचाने और उसकी उम्र बढ़ाने के लिए एनआईटी राउरकेला के शिक्षकों ने नई हाइब्रिड ऊर्जा भंडारण प्रणाली विकसित की है। इस तकनीक का पेटेंट भी संस्थान की शोध टीम को मिल गया है। तकनीक को इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और अन्य हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्रो. मोनालिसा पटनायक की अगुवाई वाली टीम ने शोध के बाद इसे विकसित किया है। संस्थान की शोधकर्ताओं की टीम में डॉ. प्रद्युम्न कुमार बेहरा और करण गुप्ता भी शामिल थे। इसे पेटेंट के लिए 12 जनवरी को आवेदन किया गया था। यह भी पढ़ें- ईवी की बैटरी की उम्र बढ़ाएगी एनआईटी राउरकेला की नई तकनीक शोधकर्ताओं के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों में अचानक ब्रेक लगाने, वाहन स्टार्ट करने, तेज गति बढ़ाने ...