दुमका, मार्च 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि ईवीवी आधारित 100 मीटर परिधि के भीतर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज होने पर ही वेतन देय होगा तथा शून्य उपस्थिति वाले शिक्षकों से कारणपृच्छा की जाएगी। इधर छात्र उपस्थिति में गिरावट पाए जाने पर सरैयाहाट, रामगढ़ एवं जरमुंडी प्रखंड के संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। निपुण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कमजोर विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.