ईवीएम स्ट्रांग रूम का डीएम किए निरीक्षण
भदोही, मार्च 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का बुधवारा को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शैलेश कुमार ने निरीक्षण किया। इसमें लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए सुरक्षा में लगे कर्मियों से पूछताछ किए। इस दौरान डीएम राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों संग ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिए। ईवीएम-वीवीपैट के रख-रखाव, रजिस्टर तथा गेट पर सील लाकर की भी जांच किए। ड्यूटी पर तैनात गार्ड आदि व्यवस्था के विषय में जानकारी प्राप्त किए। सीसीटीवी कैमरा में विगत दिवसों की रिकार्डिंग की चेकिंग करते हुए फायर सेफ्टी उपकरण की वैलेडिटी समेत अन्य बिंदुओं का भी अवलोकन किया। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव समेत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.