लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। साझी दुनिया की ओर से मंगलवार को यूपी प्रेस क्लब में जनतंत्र और मतदान का अधिकार विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता की प्रो नदीम हसनैन ने की। गोष्ठी में पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जेएनयू की प्रोफेसर निवेदिता मेनन द्वारा चुनाव आयोग की भूमिका से लेकर ईवीएम में गड़बड़ी तक के सवालों के जवाब दिए। ईवीएम के सवाल पर पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा कि अभी तक कोई सरकारी प्रूफ सामने नहीं आया है कि ईवीएम में गड़बड़ी होती है। बैलेट पेपर से चुनाव में हो रही गड़बड़ियों के कारण ही ईवीएम लायी गई थी। फिलहाल अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि ईवीएम से कोई छेड़छाड़ हो सकती है। इस अवसर पर साझी दुनिया से प्रो रूपरेखा वर्मा, तनजीन फातिमा, नगेन्द्र समेत तमाम छात्र व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.