कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीएम डॉ. अमित पाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण एवं लॉगबुक का अवलोकन किया। अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...