बदायूं, नवम्बर 27 -- बदायूं। डीएम अवनीश राय ने बुधवार को जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इससे पहले डीएम ने संविधान दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) व वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) वेयर हाउस में भंडारित ईवीएम व वीवीपैट मशीने पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह सहित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.