महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ईवीएम एवं वीवीपैट के भण्डारण एवं सुरक्षा को लेकर कलक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम वेयरहाउस/गोदाम का निरीक्षण किया। इसकी सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि की स्थिति को देखा। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव, गार्ड रूम व गाडी पार्क टीनसेड से संबंधित निर्देश दिये। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित करने की हिदायत दी। स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने को कहा। कहा कि सीसीटीवी को हर समय सक्रिय रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. प्रशांत कुमार, निर्वाचन कार्यालय से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.