चाईबासा, जून 2 -- चाईबासा, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा सोमवार को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापित वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को बनाए रखने में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे। यह भी पढ़ें- वेयरहाउस का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण उ...