हल्द्वानी, दिसम्बर 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को राजनैतिक दलों की उपस्थिति में सरस मार्केट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव अधिकारियों को वेयर हाउस की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि वेयर हाउस की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूगी में किए गए निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की फुलप्रुफ सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रय...