चम्पावत, जून 3 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सफाई और सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एडीएम केएन गोस्वामी, एसडीएम चम्पावत बीसी पंत, लोहाघाट की नीतू डांगर, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डीएस अधिकारी, भाजपा के सचिन जोशी, कांग्रेस के मनीष महर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...