मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज ने किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम के ईवीएम वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव 2025 के बाद सुरक्षित रखे गए ईवीएम के रख-रखाव और सीलिंग की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस के भीतर रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के संरक्षण की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के समापन के बाद सभी मशीनों को यहां नियमानुसार सील कर रखा गया है। जांच के दौरान सभी ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित पाई गईं। डीएम ने सुरक्षा घेरे और वहां की लॉग बुक का भी मिलान किया।नियमित अंतराल पर होगी मॉनिटरिंग​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के कड़े निर्देशों के तहत ईवीएम वे...