कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने गुरुवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरक्षा से जुड़े सभी प्रावधानों और समुचित रख-रखाव की बारीकी से समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की नियमित जांच हो और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रहें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए वेयरहाउस में सुरक्षा बलों की सतत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- वेयर हाउस का निरीक्षण कर ईवीएम मशीनों की परखी हकीकत निरीक्ष...