जहानाबाद, जून 6 -- डीएम एवं एसपी ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का किया अवलोकन अरवल, निज प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक अरवल द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में नहीं बरतें कोताहीनिरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश निकास व्यवस्था तथा वेयरहाउस की समुचित रख-रखाव की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने वेयरहाउस में रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर...