नोएडा, अप्रैल 30 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। डीएम मेधा रूपम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था को परखा। मुख्य द्वार पर लगे ताले और सील की जांच की गई। इसके अलावा सीसीटीवी की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया अधिकारी ने निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...