बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने संयुक्त रूप से शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक स्थिति तथा ईवीएम मशीनों के रख-रखाव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के संचालन, तैनात सुरक्षा बलों की व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा अभिलेख संधारण की स्थिति का भी जायजा लिया। ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का प्रतिदिन पालन सुनिश्चित करने व अभिलेखों का नियमित रूप से संधारण का निर्देश दिया गया। साथ ही वेयरहाउस परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप निर्...