ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया निरीक्षण
गोड्डा, जून 11 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में पांडूबथान अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा निगरानी प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया गया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वेयरहाउस के अंदर और बाहर की निगरानी व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए निर्धारित सभी मानकों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.