शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम कंपाउंड स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा, साफ-सफाई और रख-रखाव की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा तैनात सुरक्षा बल की सतर्कता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम से संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.