कोडरमा, मई 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने गुरुवार को ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीनों की सुरक्षा, भौतिक स्थिति तथा अभिलेख संधारण की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों एवं अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात सशस्त्र बलों को अपने दायित्वों के प्रति पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा...