बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में सुरक्षित रखी गई ईवीएम मशीनों के संरक्षण, सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की भी समीक्षा की। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह, एडीएम न्यायिक भरत राम यादव, एसडीएम सदर अंगद यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ईवीएम एवं व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.