कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार को जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस गार्द की ड्यूटी, सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा ड्यूटी से संबंधित रजिस्टर व अभिलेखों की जांच की। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने जवानों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने, निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने और हर गतिविधि पर नजर रखने की हिदायत दी। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...