ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण
श्रावस्ती, जून 24 -- श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट में स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का बुधवार को मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट की सतत् निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डीवीआर के सतत संचालन व रिकार्डिंग के निर्देश दिए। वेयर हाउस में गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अपने सामने ही पूरे रूम की सफाई कराकर सील भी कराने के साथ ही पूरे परिसर में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया। इस दौरान एडीएम ललित कुमार, तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह, उप कृषि निदेशक राम आसरे यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू, कांग्रेस के यशोदानन्दन शर्मा, बसपा से शिव प्रसाद गौतम सहित निर्वाचन कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.