आगरा, मई 25 -- डीएम प्रणय सिंह ने कलैक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सीसीटीवी और अग्निशामक उपकरणों को और वहां कि साफ-सफाई और बिजली संचालन की व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने बताया कि, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई। वेयर हाउस में सफाई व बिजली संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। यह भी पढ़ें- ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा में मानकों का पालन करने का आदेश यह भी पढ़ें- ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...