बलरामपुर, जुलाई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप वेयरहाउस की सुरक्षा, रखरखाव और संपूर्ण प्रबंधन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के प्रत्येक सुरक्षा बिंदु का निरीक्षण करते हुए प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रोटोकॉल और अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वेयरहाउस से जुड़े सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में स्थापित कैमरों की कार्यशीलता, 24 घंटे निगरानी व्यवस्था, रिकॉर्डि...