गोपालगंज, जुलाई 7 -- गोपालगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को डीएम समीर सौरभ व एसपी विनय तिवारी ने शहर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अग्निशमन एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता का अवलोकन किया। साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव का गहन जायजा लिया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश राय को सुरक्षा मानकों के अक्षरशः अनुपालन करने व वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था को सदैव सक्रिय रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवी...