ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
सासाराम, अगस्त 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने उप निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी रौशन कुमार की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के आवासन, पेयजल और ड्यूटी चार्ट की जांच की गई। सभी प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित मिले। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची, जो चालू पाए गए। विद्युत व्यवस्था, हाइड्रेंट और अग्निशमन यंत्रों की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमित निगरानी पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.