जामताड़ा, मई 4 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण अत्यंत जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सभी मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है...