ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह ने डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ मंगलवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और अग्निशमन इंतजामों को परखा गया। निरीक्षण के दौरान अपर एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र तथा अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1, लोक निर्माण विभाग एवं नोडल अधिकारी-ईवीएम रथिन सिन्हा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा और निगरानी से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और निगरानी व्यवस्था जांची गई। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिलाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.