ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीसी ने किया निरीक्षण
गिरडीह, जून 9 -- गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-sah-उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और रखरखाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनके संचालन और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा उपकरणों को सदैव क्रियाशील मोड में रखा जाए।
निरीक्षण प्रक्रिया उपायुक्त यादव ने पूरे वेयरहाउस परिसर का भ्रमण कर विद्युत आपूर्ति, बीयू (बैलेट यूनिट) हॉल, जनरेटर रूम, अग्निशमन यं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.