मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सोमवार को सिकंदरपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव व तय प्रोटोकॉल के अनुपालन की समीक्षा की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता बनाए रखने तथा अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती से रोक का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने लॉग बुक के अद्यतन रखरखाव एवं सुरक्षा कर्मियों की सतत तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिया। यह भी पढ़ें- डीएम ने ईवीएम भंडारण का क...