उरई, अप्रैल 29 -- उरई। संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा, संरक्षा एवं पारदर्शिता से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन कर उसमें अपनी निरीक्षण टिप्पणी अंकित की और अभिलेखों के समुचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम को भी विस्तार से देखा और कैमरों के माध्यम से होने वाली निगरानी की गुणवत्ता व निरंतरता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.